गोलमुरी में गिटार के आकार में सजेगा काली पूजा पंडाल, भूमि पूजन संपन्न
जमशेदपुर: श्री श्री काली पूजा समिति, नव युवक चेतना मंच, गोलमुरी जॉगर्स पार्क की ओर से आगामी काली पूजा को लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस वर्ष पंडाल को गिटार के आकर्षक स्वरूप में तैयार किया जाएगा, जबकि मां काली की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेगी।समिति के संस्थापक मंटू तिवारी ने बताया कि इस बार पूजा में अनूठी कलाकृति के साथ श्रद्धालुओं को विशेष अनुभव मिलेगा। मुख्य संयोजक शिव शंकर सिंह के अनुसार, लगातार दो दिनों तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।इस वर्ष पंडाल का उद्घाटन मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित होगा। वृद्धाश्रम की माताओं और समिति के सदस्यों के परिवार की महिलाओं के हाथों उद्घाटन कराने की योजना है। भूमि पूजन में पंडित राकेश पाण्डेय सहित समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।