झारखंड में उच्च शिक्षा के AI रोडमैप निर्माण में डॉ. नीत नयना की सहभागिता
1 min read
घाटशिला, झारखंड: सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने झारखंड में उच्च शिक्षा के लिए AI रोडमैप निर्माण की दिशा में आयोजित राज्यस्तरीय परामर्शात्मक कार्यशाला में सहभागिता की। झारखंड राज्य संकाय विकास अकादमी (JSFDA) एवं झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यशाला 24 अक्टूबर 2026 को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के स्वर्णरेखा ऑडिटोरियम में आयोजित हुई।
कार्यशाला में उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग, विद्यार्थियों के कौशल विकास, उद्योग सहयोग और रोजगारपरक शिक्षा पर चर्चा हुई। डॉ. नीत नयना ने AI के प्रभावी क्रियान्वयन एवं तकनीकी नवाचार से संबंधित विचार-विमर्श में योगदान दिया।
कुलपति प्रोफेसर डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा एवं कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक AI उपयोग और भविष्यगत कौशल विकास के महत्व पर बल दिया। सोना देवी विश्वविद्यालय आधुनिक, नवाचारोन्मुखी एवं रोजगारपरक उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।