सोना देवी विश्वविद्यालय में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ पर कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर/ घाटशिला : घाटशिला के सोना देवी विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा, श्री लखन मरांडी एवं डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने युवाओं को नवाचार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीक एवं पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में नए और समाजोपयोगी समाधान विकसित करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल ₹2 करोड़ के पुरस्कार निर्धारित हैं। इच्छुक प्रतिभागी 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।