रूपरु गांव में पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
1 min read
कुकड़ू: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बेड़ासीसिरु पंचायत के रूपरु गांव में शनिवार को पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया। सड़क पुलकेश महतो के घर के सामने से शिशुपाल महतो के घर तक बनाई जाएगी। पथ निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी और उम्मीद का माहौल है।