July 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

NEET-UG 2026 में MIITJEE का शानदार प्रदर्शन, 51 छात्रों ने पाई सफलता, 94% रहा रिजल्ट

1 min read

जमशेदपुर: इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली संस्था MIITJEE Classes ने NEET-UG 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 51 विद्यार्थियों को सफलता दिलाई है। संस्थान के अनुसार 8 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक और 42 विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक हासिल किए हैं। इस वर्ष संस्था का कुल सफलता प्रतिशत लगभग 94% रहा।संस्थान के शैक्षणिक निदेशक प्रभात रंजन बरनवाल (IIT खड़गपुर एलुमनाई) ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और MIITJEE की परिणामोन्मुख शिक्षण प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समय से पहले सिलेबस पूरा कराकर छात्रों को लंबे समय तक रिवीजन और फुल-लेंथ मॉक टेस्ट की तैयारी कराई गई।

सफल विद्यार्थियों में अंकित कुमार (605), झरना साहू (593), पार्वती रानी (567), आदित्य कुमार (526), मो. अयमान खान (520), अमृता (518), आर्यन सिंह (514), हर्षित सिन्हा (511), दीप्ति सोरेन (507), अंजलि मुर्मू (505) और शाजमा फराह (500) प्रमुख रहे।संस्थान के निदेशक कृष्णा बनर्जी, सचिन वर्मा और प्रभात रंजन बरनवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए बताया कि NEET-2027 एवं IIT-JEE 2027 की नई बैचों की शुरुआत 22 जुलाई 2026 से होगी। इसमें कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी और 12वीं उत्तीर्ण JEE/NEET अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.