May 14, 2026

NEWS TEL

NEWS

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान

जमशेदपुर:सीबीएसई सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12)–2026 में आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 112 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 110 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।परीक्षा परिणाम में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए। शुद्ध विज्ञान संकाय में अनिमेष कुमार ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वी. रितेश कुमार 87.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अश्विनी कुमार 86.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। जैव विज्ञान संकाय में रॉबिन गोपे ने 82.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।वाणिज्य संकाय में पुष्कर बेज ने 89.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं मानविकी संकाय में जेनी अंकिता डुंगडुंग ने 64.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.