सोना देवी विश्वविद्यालय को AICTE की मान्यता, 600 सीटों पर तकनीकी शिक्षा को मिली
1 min read
जमशेदपुर:सोना देवी विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) से बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विश्वविद्यालय को 6 मई 2026 को एआईसीटीई की मान्यता मिल गई है, जिसके तहत तकनीकी शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 600 सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। एआईसीटीई भारत में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और मानकों की निगरानी करने वाली राष्ट्रीय नियामक संस्था है। इस मान्यता के बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा, छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।विश्वविद्यालय में बीटेक के तहत मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में स्पेशलाइजेशन की भी सुविधा उपलब्ध है। वहीं डिप्लोमा स्तर पर मेकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कोर्स भी चलाए जा रहे हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ ब्रजमोहन पट पिंगुआ ने कहा कि एआईसीटीई की मान्यता मिलने से एसडीयू के विद्यार्थियों को देशभर में उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के लिए आवश्यक सभी बुनियादी ढांचे और उच्च मानकों को पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और इंटर्नशिप उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय ने 30 से अधिक संस्थानों के साथ एमओयू किया है, जिनमें इंटेल जैसी संस्थाएं भी शामिल हैं।वहीं विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ नित नयना ने इसे संस्थान की विश्वसनीयता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण बताया। दूसरी ओर कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष पूजा तिवारी और उनकी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि टीम की दिन-रात की मेहनत से विश्वविद्यालय को यह महत्वपूर्ण मान्यता मिल सकी है। विश्वविद्यालय में इस उपलब्धि के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और फैकल्टी सदस्यों के बीच उत्साह का माहौल