April 22, 2026

NEWS TEL

NEWS

IIT-ISM धनबाद में पृथ्वी दिवस पर भव्य आयोजन, छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

1 min read

धनबाद: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-ISM) में “विश्व पृथ्वी दिवस 2026 – हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के अवसर पर पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा EIACP (PC-RP) प्रोग्राम सेंटर के तहत एक भव्य व प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें INSEARCH NGO, धनबाद का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस दौरान सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने को मानव जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का भी आयोजन किया गया, जिसमें इंजीनियरिंग, साइंस, फार्मेसी और एग्रीकल्चर विभाग के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभाई। कुलसचिव डॉ. नीत नयना और कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने ऐसे आयोजनों को छात्रों के समग्र विकास और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता रही, जहां सभी ने पृथ्वी संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.