नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों को मिला समानता और संविधान का संदेश
1 min read
जमशेदपुर:डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 13 और 14 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक समावेशन, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पहले दिन वाद-विवाद और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बीटेक के छात्र तौहीद खान ने वाद-विवाद में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पायल शीत और जीगिशा कुमारी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में विभा महतो और जीगिशा कुमारी ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।दूसरे दिन मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर जोर दिया।

कुलाधिपति मदन मोहन सिंह और कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने भी छात्रों को संविधान के मूल्यों को अपनाने और समावेशी समाज निर्माण की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया। विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लिया, जहां विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुआ।
