Karim City College और E-Digital India के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगा डिजिटल स्किल्स का बड़ा अवसर
1 min read
जमशेदपुर: प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान Karim City College और E-Digital India के बीच सोमवार को एक अहम समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। एमओयू के तहत कॉलेज के छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग, स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग, करियर गाइडेंस और इंडस्ट्री एक्सपोजर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे प्रतिस्पर्धी दौर में बेहतर करियर अवसर हासिल कर सकें।

E-Digital India के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का फोकस छात्रों को प्रैक्टिकल और जॉब-ओरिएंटेड स्किल्स प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। दोनों संस्थानों के इस संयुक्त प्रयास से शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
