April 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

बारिडीह हाई स्कूल को मिला प्लस टू का दर्जा, शिक्षा में नया अध्याय शुरू

जमशेदपुर:बारिडीह हाई स्कूल से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी यानी प्लस टू की आधिकारिक संबद्धता मिल गई है। इस उपलब्धि के साथ स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। प्लस टू की मान्यता मिलने के बाद विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई, जिसे लेकर गुरुवार को स्कूल परिसर में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्या संगीता हालदार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को कला (ह्यूमैनिटीज) और वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय के तहत उपलब्ध विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विषयों का चयन कर सकते हैं, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

संगोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावकों और छात्रों ने भाग लिया और नई व्यवस्था को लेकर उत्साह भी देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए तैयार करना है। प्लस टू की संबद्धता के साथ बारिडीह हाई स्कूल अब क्षेत्र के छात्रों को बेहतर और व्यापक शिक्षा देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.