April 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण व कैपिंग समारोह संपन्न, एमओयू से शैक्षणिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

1 min read

जमशेदपुर:रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 10 अप्रैल 2026 को महर्षि बाल्मीकि सभागार में शपथ ग्रहण एवं कैपिंग समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग के प्रतिष्ठित पेशे में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक प्रोफेसर अबीर के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, शपथ ग्रहण और कैपिंग समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार पांडे ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को करुणा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवा करने का संदेश दिया। वहीं संस्थान के अध्यक्ष राम बचन जी ने आशीर्वचन देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सहायक प्रोफेसर मुनमुन मुक्ता तिर्की ने भी प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के छात्र शानू और आदित्य ने किया, जबकि संकाय सदस्यों मोनिशा, अलीशा, नमानी, रिया, उमा और पार्वती की सक्रिय भागीदारी रही। इसी अवसर पर रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग और नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना है। इस समझौते के तहत संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, कार्यशालाएं, सेमिनार और छात्र विनिमय जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। समारोह का समापन बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के छात्र शिव कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.