March 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर में ISM रांची सेंटर का 30 मार्च को उद्घाटन, प्रोफेशनल कोर्स में नामांकन शुरू

1 min read

जमशेदपुर: साकची स्थित E-Digital India Skill Development Institute में 30 मार्च 2026 को Institute of Science & Management (ISM), रांची के जमशेदपुर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होगी, जिसमें BBA, BCA, MBA और BHMCT जैसे प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन के दिन नामांकन कराने वाले छात्रों को संस्थान की ओर से विशेष छूट (स्पेशल डिस्काउंट ऑफर) का लाभ भी दिया जाएगा। वर्ष 1985 से स्थापित ISM रांची, Jharkhand University of Technology से संबद्ध और AICTE, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित संस्थान है, जो इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा, ऑन-जॉब ट्रेनिंग, पेड इंटर्नशिप और बेहतर प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है। जमशेदपुर में सेंटर खुलने से अब स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही शहर में उच्च गुणवत्ता वाली प्रोफेशनल शिक्षा का अवसर मिलेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर मौके पर ही नामांकन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन या अधिक जानकारी के लिए 9934141233 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.