March 13, 2026

NEWS TEL

NEWS

टुईलाडूंगरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: टुईलाडूंगरी स्थित सी.पी. कबीर क्लब महिला समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवकी साहू की अध्यक्षता में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कबीर जी की आरती के साथ की गई, जिसके बाद समिति की सभी महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष देवकी साहू ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में अपने कार्यों से पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित करना गर्व की बात है और इससे अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के परिणामों में बम ब्लास्ट खेल में रूपा देवी प्रथम, ओमलता साहू द्वितीय और जमना निषाद तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पासिंग बॉल प्रतियोगिता में मैना देवी प्रथम, गौरी साहू द्वितीय और कमला साहू तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में आयोजित लकी ड्रॉ में प्रीती साहू भाग्यशाली विजेता बनीं। इस मौके पर नीतू साहू, हेमा साहू, मंजू साहू, जमुना देवी, रानी बेबी, पुष्पा डी, अनीता साहू, पुष्पा के, जुगबती देवी, मंजु ठाकुर समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.