March 14, 2026

NEWS TEL

NEWS

गोविंदपुर में बासंती दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, 22 मार्च को होगा भव्य उद्घाटन

1 min read

जमशेदपुर: शहर के गोविंदपुर स्थित सामुदायिक विकास मैदान में आयोजित होने वाली श्री श्री बासंती दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। श्री श्री बासंती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भूमि पूजन और झंडा पूजन के साथ इस वर्ष की पूजा की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है। इसके साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। समिति ने जानकारी दी है कि इस वर्ष पूजा का भव्य उद्घाटन 22 मार्च को किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।इस वर्ष समिति के लिए यह आयोजन खास होने जा रहा है, क्योंकि श्री श्री बासंती दुर्गा पूजा समिति अपनी स्थापना का 25वां वर्ष (रजत जयंती) मना रही है। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा को भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।भूमि पूजन के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, थाना प्रभारी पवन कुमार, रामनवमी सिंह, श्याम किशोर सिंह, अशोक सिंह और समिति के संरक्षक इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समिति की तैयारियों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।पूजा को सफल बनाने के लिए समिति के महासचिव मिगेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत मुनि, प्रीतम, धीरेन्द्र मिश्रा, विवेक विशाल, सिंटू झा, अखिलेश सिंह, रिशु कुमार, नीरज, गणेश, चन्द्रभान, राहुल, अक्षत, पीयुष, साहिल, गुड्डा, रोनि, राजेश और अमन सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 22 मार्च को होने वाले उद्घाटन समारोह और आगामी पूजा महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.