February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

बिहार में जमीन दलालों पर सख्ती: अंचल दफ्तरों में CCTV, पहचान होते ही दर्ज होगी FIR

1 min read

बिहार:बिहार में जमीन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता लाने और बिचौलिया संस्कृति पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। राजस्व विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए आदेश के अनुसार अब हर अंचल कार्यालय में हाई-एंड सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति सरकारी फाइलों या प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप न कर सके। यदि किसी कार्यालय में दलाल, अवैध मुंशी या बाहरी व्यक्ति फाइलें संभालते या सरकारी कार्य करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराओं में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी।

साथ ही, किसी कर्मचारी या अधिकारी की मिलीभगत सामने आने पर जिलास्तर पर तीन सदस्यीय जांच दल गठित कर कार्रवाई की जाएगी।राजस्व प्रशासन को साफ-सुथरा और जवाबदेह बनाने के लिए यह फैसला मुख्यमंत्री की जनसंपर्क यात्राओं और संवाद कार्यक्रमों के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर लिया गया है, जिनमें नगर क्षेत्रों में हल्का कर्मचारियों द्वारा अनधिकृत सहायक मुंशी रखने और दलालों के जरिए काम कराने की बात सामने आई थी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि भू-माफिया और दलालों का प्रशासनिक गठजोड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पहचान होते ही कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी जमीन संबंधी कार्य के लिए सीधे सरकारी पोर्टल या कार्यालय काउंटर का ही उपयोग करें और बिचौलियों से दूरी बनाए रखें, ताकि राजस्व व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.