वार्ड 31 से किरण देवी ने ठोका चुनावी दावा, नामांकन पर्चा किया दाखिल
1 min read

Seraikela: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 31 से पार्षद पद की प्रत्याशी किरण देवी ने बुधवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में किरण देवी ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की मांग और उनके भरोसे के आधार पर चुनावी मैदान में उतरी हैं।

उन्होंने दावा किया कि वार्ड की जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है, जिससे वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही हैं। किरण देवी ने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना और उनके अधिकारों की रक्षा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड के समग्र विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है और चुनाव जीतने के बाद उसी के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
