February 3, 2026

NEWS TEL

NEWS

टेल्को थीम पार्क में नाई समाज का मिलन समारोह सह वनभोज भव्य रूप से संपन्न

1 min read

जमशेदपुर: आल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (गोविंदपुर मंडल), नाई समाज की अग्रणी संस्था द्वारा आयोजित मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम रविवार को टेल्को थीम पार्क, छोटा गोविंदपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में गोविंदपुर मंडल के लगभग 100 परिवारों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की, जिससे कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द, आपसी मेल-जोल और एकजुटता का सशक्त उदाहरण बना।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ-साथ शिक्षा के महत्व और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और सर्वांगीण विकास के लिए नई ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर विधायक ने घोषणा की कि आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती विशेष धूमधाम से मनाई जाएगी तथा नाई समाज के लिए आवंटित भूमि पर भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया और बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया, ताकि आर्थिक और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके।इस अवसर पर नाई समाज के मंडल अध्यक्ष पापुन प्रमाणिक, महासचिव उमेश कुमार शर्मा, प्रभारी आर.एस. प्रसाद, संरक्षक मुकेश ठाकुर, चंदन ठाकुर, राज ठाकुर, नरोत्तम प्रमाणिक, महेंद्र ठाकुर, आदित्य ठाकुर, अनुज ठाकुर, श्याम बिहारी ठाकुर एवं गोविंद ठाकुर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसने सामाजिक एकता और शिक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.