February 3, 2026

NEWS TEL

NEWS

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “रणनीति 2026” का भव्य समापन

1 min read

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “रणनीति 2026” का उत्साहपूर्ण और सफल आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और विश्वविद्यालय प्रशासन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा परिसर ऊर्जा, उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल से सराबोर रहा।खेल महोत्सव के अंतर्गत बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, शतरंज, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट सहित ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

सभी खेल प्रतियोगिताएँ पुरुष एवं महिला—दोनों वर्गों में संपन्न हुईं, जिससे समान अवसर और समावेशिता को बढ़ावा मिला। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।महोत्सव का समापन दूसरे दिन अंतिम चरण की प्रतिस्पर्धाओं और भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कुलाधिपति ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं कुलपति ने ‘रणनीति’ जैसे आयोजनों को टीम वर्क, सहनशीलता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने वाला बताया।विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार एक खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों में अपने कौशल को निखारता है, उसी प्रकार विद्यार्थी भी जीवन की चुनौतियों का सामना कर शैक्षणिक उपलब्धियाँ प्राप्त करता है। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आरवीएस कॉलेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी एनएसयू टीम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.