March 22, 2026

NEWS TEL

NEWS

रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ स्टूडेंट काउंसिल चुनाव

1 min read

जमशेदपुर:रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 29 जनवरी 2026 को स्टूडेंट काउंसिल का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। इस चुनाव का उद्देश्य विद्यार्थियों की भागीदारी को बढ़ावा देना और उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था। चुनाव प्रक्रिया शिक्षिका मिसेज मुनमुन, मिसेज मोनिशा, मिस उमा, मिस संध्या, मिसेज पार्वती तथा रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ. दिनेश कुमार यादव की देखरेख में कराई गई, जिसमें निष्पक्षता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों के सहयोग से मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हुई। चुनाव परिणाम के अनुसार गुद्दू कुमार को अध्यक्ष, प्रदीप यादव को उपाध्यक्ष, भूमिका टुबिद को महासचिव, आदित्य राज को सांस्कृतिक सचिव, सत्यम कुमार को खेल सचिव तथा अनंत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सचिव गौरव बचन ने कहा कि स्टूडेंट काउंसिल महाविद्यालय के प्रत्येक विभाग में सक्रिय भूमिका निभाती है, जिससे विद्यार्थियों में दायित्वबोध विकसित होता है और वे देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को व्यवहारिक रूप से समझ पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.