March 21, 2026

NEWS TEL

NEWS

तुलसी भवन में सरस्वती पूजा सह काव्य कलश, ‘तुलसी प्रभा’ के नए अंक का लोकार्पण

1 min read

जमशेदपुर:वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को तुलसी भवन के मानस सभागार में साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा वार्षिक सरस्वती पूजा सह काव्य कलश का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 10:30 बजे आयोजित पूजा में पुरोहित पंडित सतीश झा ने विधि-विधानपूर्वक माँ सरस्वती की आराधना कराई। पूजा में संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका एवं साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा जजमान रहे। इस अवसर पर संस्थान के मुखपत्र ‘तुलसी प्रभा’ के नवीन अंक, श्रीमती वीणा कुमारी ‘नंदिनी’ कृत ‘नवगीत नंदिनी के’ तथा आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आदित्यपुर) के वार्षिक कैलेंडर को माँ सरस्वती के चरणों में अर्पित करने के पश्चात संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, उपाध्यक्ष राम नंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष विमल जालान, मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पण किया गया।इसके उपरांत डॉ. प्रसेनजित तिवारी के संचालन में काव्य कलश सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों एवं कवयित्रियों ने स्वरचित सरस्वती वंदना एवं देशभक्ति रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

काव्य पाठ में डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, रीना सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, शेषनाथ सिंह, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, रेखा सहाय, माधव पाण्डेय निर्मल, शक्ति श्रीवास्तव, मुकेश रंजन, वीणा कुमारी नंदिनी, शकुन्तला शर्मा, अशोक पाठक ‘स्नेही’, बलविन्दर सिंह, सुस्मिता मिश्रा, आलोक कुमार तिवारी, प्रणति शरण, वंदना, ममता कर्ण एवं माधुरी मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहीं। कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र मुनका, विमल जालान, डॉ. प्रसेनजित तिवारी, ओम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. अजय कुमार ओझा सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, गणमान्य अतिथि एवं संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रसन्न वदन मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.