February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों के लिए ड्रॉ एवं कलर गतिविधि का आयोजन

1 min read

जमशेदपुर:सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शीतकालीन अवकाश से पूर्व अंतिम कार्यदिवस पर नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए विद्यालय के खेल मैदान में ड्रॉ एवं कलर गतिविधि का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और आनंदमय शिक्षण को बढ़ावा देना था।

खेल मैदान रंग-बिरंगे चित्रों और बच्चों की मुस्कान से सजीव नजर आया, जहां नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से अपने भावों को खूबसूरती से व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, जूनियर विंग की समन्वयिका डेज़ी रानी चौहान, प्रधानाचार्य रामा शंकर सिंह एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा एवं आत्मविश्वास की प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.