कांपने को रहें तैयार, कई जिलों में शीतलहर का कहर, रांची का तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने के आसार
1 min read
रांची: झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिनों में राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री तक गिर चुका है। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य झारखंड के जिलों — पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा — में शीतलहरी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, रांची का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में यह 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर और तेज होने की संभावना जताई गई है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण फ्लू, सर्दी-जुकाम, गले में खराश और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक सावधानियां बरतें, बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाएं और गर्म कपड़ों का उपयोग करें। आने वाले दिनों में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का असर और बढ़ने की संभावना है।