November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

2025 Hero Super Splendor Xtech भारत में लॉन्च: स्मार्ट फीचर्स, डिजिटल कनेक्टिविटी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ बनी बेहतरीन कम्यूटर बाइक

1 min read

न्यूज़टल डेस्क:हीरो मोटोकॉर्प ने 2025 Super Splendor Xtech को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बार बाइक को आधुनिक स्मार्ट फीचर्स और डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इसका लुक और डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट, ड्यूल LED हेडलाइट और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे रोजमर्रा की राइडिंग के लिए और भी बेहतर बनाते हैं।

2025 Super Splendor Xtech में 124.7cc का इंजन दिया गया है, जो अब OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है। यह इंजन 10.8hp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क देता है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसका डिज़ाइन सिंपल और यूजर-फ्रेंडली रखा गया है, जिससे इसका मेंटेनेंस भी किफायती रहता है। यह बाइक चार रंगों में उपलब्ध है – मैट नेक्सस ब्लू, मैट ग्रे, ब्लैक और कैंडी ब्लेजिंग रेड।

नई टेक्नोलॉजी और इंजन अपडेट के चलते बाइक की कीमत में लगभग 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब इसका ड्रम ब्रेक वेरिएंट 88,128 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट 90,028 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर मिलेगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Honda Shine, Bajaj CT 125X और TVS Radeon जैसी बाइकों से होगा। यह बाइक खासकर उन लोगों के लिए डिज़ाइन की गई है, जो स्मार्ट, सुरक्षित और भरोसेमंद कम्यूटर बाइक की तलाश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.