September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

वक्फ कानून से बढ़ रही हिंसा, झारखंड में नहीं होगा लागू: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान

झारखंड:वक्फ संशोधन कानून के विरोध की आग अब झारखंड तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड में यह कानून लागू नहीं किया जाएगा। धनबाद के सरायढेला स्थित कोलाकुसमा में एक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह कानून देश में हिंसा और जानमाल के नुकसान का कारण बन रहा है।

मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां अंग्रेजों की “फूट डालो और राज करो” की रणनीति पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कौम मेहनतकश है और भाजपा के पास हमारे समुदाय का कोई प्रतिनिधि नहीं है, इसके बावजूद वे हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं।

वहीं, रांची में वक्फ कानून के विरोध में ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन (आमया) समेत दर्जनों संगठनों ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कानून को रद्द करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यह विरोध अब सड़क से अदालत तक पहुंचेगा और कानून के खिलाफ देशभर में व्यापक आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.