April 19, 2025

NEWS TEL

NEWS

रेलवे लाइन ब्लॉक के चलते 10 से 24 अप्रैल तक झारखंड की 26 ट्रेनें रद्द, बिहार-बंगाल-मुंबई जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी

1 min read

झारखंड:झारखंड के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में तीसरी और चौथी लाइन जोड़ने के कार्य के चलते 10 से 24 अप्रैल तक टाटानगर से चलने वाली 13 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इस कारण झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मुंबई जाने वाले हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

रेल पटरियों के विस्तार और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। रद्द की गई ट्रेनों में टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी, संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई मेल, हावड़ा-पुणे दुरंतो और आजाद हिंद एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, मानिकुई और कुनकी रेलवे स्टेशनों के बीच लाइन ब्लॉक होने के कारण टाटानगर से हटिया व बरकाकाना जाने वाली कुछ ट्रेनों को भी अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। चक्रधरपुर मंडल में एक रेलवे ब्रिज की मरम्मत के चलते यह निर्णय लिया गया है।रेलवे विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यात्रियों को इस दौरान यात्रा की योजना बनाते समय रद्द ट्रेनों की सूची देखकर वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.