February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

सादगी से झारखंड में मना रामनवमी, अधिकांश लोगों ने घर पर ही रहकर की पूजा

राँची: रामनवमी के दिन झारखंड में एक अलग तरह की छटा देखने को मिलती है। पूजा अर्चना के बाद लाखों श्रद्धालु सड़कों पर निकल जुलूस में शामिल होते हैं।
लेकिन कोरोना की महामारी ने मानों सब पर ब्रेक लगा दिया है। इस बार न तो सड़कों पर जुलूस दिखाई दिया और न ही मंगलवारी जुलूस निकले और न ही हथियारों का प्रदर्शन।

मंदिरों में सजावट के नाम पर औपचारिकताएं पूरी की गई। वहीं अधिकांश लोगों ने घर पर रहकर ही पूजा किया और अपने घरों पर महावीरी झंडा पूजा पूजा अर्चना कर स्थापित किया।
मंदिर में जो थोड़े बहुत लोग आए उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल के तहत दर्शन किये। पुजारी भी काफी मायूश दिखे।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.