June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

सेवादार बापू महिंदर सिंह का निधन, सीजीपीसी ने जताया गहरा शोक


जमशेदपुर: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के कर्मठ सेवादार बापू महिंदर सिंह का मंगलवार को देहांत हो गया, वे 79 वर्ष के थे। बापू महिंदर सिंह जैसे कर्मठ सेवादार के आकस्मिक निधन पर प्रधान भगवान सिंह सहित समस्त कमिटी ने गहरा शोक जताया है।


परसुडीह निवासी स्वर्गीय महिंदर सिंह पिछले 13 वर्षों से अल्पसंख्यक छात्रावास में रहकर सीजीपीसी कायार्लय के लिए सेवादारी कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उन्हें जगाने का प्रयास किया गया तो वे नहीं जागे, उन्होंने सोये के सोये रह कर प्राण त्याग दिए। उनके देहावसान की खबर पाकर भगवान सिंह अन्य सदस्यों गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, सुखविंदर सिंह राजू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरविंदर सिंह, सुरेंदर सिंह छिंदे और अमरीक सिंह ने सीजीपीसी कार्यालय पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। स्वर्गीय बापू महिंदर सिंह अपने पीछे दो पुत्रों एवं तीन पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

उनकी अंतिम यात्रा सीजीपीसी कार्यालय से निकालकर स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधि समेत सिख समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल जिनमे मुख्य रूप से तख़्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के महासचिव इंदरजीत सिंह, भगवान सिंह, सरदार शैलेंदर सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, चंचल सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, सुखविंदर सिंह राजू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह सुखु, हरविंदर सिंह, सुरेंदर सिंह छिंदे, अर्जुन सिंह वालिया, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, अमरीक सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, रोशन सिंह प्रिंस, तरनप्रीत सिंह बन्नी, अकाली दल के सुखदेव सिंह, इन्दर सिंह, जसपाल सिंह, हरमिंदर सिंह मिन्दी, सतनाम सिंह सिद्धू, त्रिलोचन सिंह तोची समेत कई लोग शव यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.