February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

राखी एडिट” मेले का भव्य उद्घाटन।

1 min read

जमशेदपुर। फ्रैंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी की युवा इकाई एफटीएस युवा एवं एफटीएस महिला समिति के सहयोग से हार्मनी द्वारा आयोजित “राखी एडिट” मेले का भव्य उद्घाटन 2 अगस्त को होटल अल्कोर में हुआ। इस अवसर पर एफटीएस जमशेदपुर के अध्यक्ष राजेश मित्तल, वरिष्ठ सदस्य छीतरमल धूत, एफटीएस महिला समिति की अध्यक्ष नीलम केडिया, सचिव ममता बकरेवाल, एफटीएस युवा जमशेदपुर की अध्यक्ष रश्मि गर्ग, सचिव पीयूष चौधरी, हार्मनी की तरफ से प्रीति खारा तथा जया गांधी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

राजेश मित्तल ने एफ टी एस के बारे में बताया कि “एफ टी एस का मुख्य उद्देश्य गांवों में शिक्षा का दीप जलाना है ! जमशेदपुर चैप्टर के अंदर 600 से अधिक एकल विद्यालय सुदूर गांव में चल रहे हैं जिनका पूरा खर्च एफ टी एस वहन करता है!”

उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने इस आयोजन की सराहना की, विशेष रूप से एफटीएस पश्चिम बंगाल के गाँव के कारीगरों द्वारा बनाए गए गोबर के टुकड़ों से बनी कला वस्तुएँ सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थीं।

रश्मि गर्ग ने कहा “मेले में प्रमुख शहरों से आए प्रदर्शकों ने अपने अनूठे और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इसी कड़ी में एफ टी एस ने बंगाल के कारीगरों को गोबर से बने उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराया ! जिसे बहुत सराहा जा रहा है !”

शहर के मशहूर ज्वेलर्स केशवजी छगनलाल ज्वेलरी के स्टॉल पर सोने और हीरे की नवीनतम ज्वेलरी का संग्रह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

पीयूष चौधरी ने बताया कि “एफ टी एस युवा जमशेदपुर का गठन मार्च में हुआ था और पिछले पांच महीनों में हमने काफी कार्यक्रम कराए हैं ! एफ टी एस युवा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों से जोड़ना है !”

एफटीएस महिला समिति की अध्यक्ष नीलम केडिया और सचिव ममता बाकरेवाल ने एफटीएस के स्टॉल की विशेषताएँ बताते हुए कहा कि, “हमारे स्टॉल पर प्रदर्शित कला वस्तुएँ, असली सरसों का तेल, गिर गाय का शुद्ध देसी घी, असली शहद, और उच्च गुणवत्ता वाली ऑर्गेनिक हल्दी पाउडर को सभी ने खूब सराहा।”

आगंतुकों ने प्रीमियम कलेक्शन में शामिल उत्कृष्ट लखनऊ कलेक्शन, डिजाइनर राखियाँ, इंडो-वेस्टर्न परिधान, रेशमी बनारसी साड़ियाँ, हस्तनिर्मित स्किनकेयर उत्पाद, और हस्तशिल्प और लकड़ी की सजावट के समानों का आनंद लिया।

हार्मनी टीम से जया गांधी और प्रीति खारा ने कहा, “राखी एडिट इवेंट के लिए एफ टी एस का समर्थन मिलना हमारे लिए गर्व की बात है! आज यहां उपस्थित लोगों का उत्साह और समर्थन देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है। यह मेला न केवल शॉपिंग का एक बेहतरीन अनुभव है, बल्कि ग्रामीण कारीगरों और महिला व्यवसायियों का समर्थन करने का एक शानदार अवसर भी है।” उन्होंने सभी को इस अद्भुत शॉपिंग अनुभव का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.