February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में 1 लाख सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य – काशिफ़ रज़ा।

जमशेदपुर : साकची के बिरसा चौक पर भीम आर्मी के 09वी स्थापना दिवस के अवसर पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष विनय रतन सिंह जी के द्वारा आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लिए 5 लाख सक्रिय सदस्य बनाने की मुकिम पर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें जमशेदपुर में आज 2000 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संसद सह आज़ाद समाज पार्टी (का०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा चंद्रशेखर आज़ाद जी के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए तन मन धन से पार्टी का साथ देने का वादा किया, इस अवसर पर पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा उपस्थित थे, काशिफ़ रज़ा ने बताया कि इस सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, बड़ी संख्या में दूसरी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं,
काशिफ़ रज़ा ने बताया कि झारखंड में 1 लाख सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य हमने निर्धारित किया है, जिसे अलग अलग कार्यक्रम के माध्यम से अगले 1 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रदेश के 24 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं में पार्टी की विचारधारा पहुँचाने का कार्य कर रही है और जिला स्तर से बूथ स्तर तक जनता को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा, भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश मुखी, प्रदेश संगठन सचिव नईम खान, प्रदेश सचिव जिब्रान सिद्दीकी, सरायकेला खरसावां प्रभारी इम्तियाज उद्दीन, युवा जिला अध्यक्ष मजहर खान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनी कौर, महिला मोर्चा युवा जिला अध्यक्ष प्रिया महाली, महानगर अध्यक्ष नासिक अंसार, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस, जिला उपाध्यक्ष शमीम अकरम, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष फैयाज आलम, युवा जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद, युवा जिला सचिव हामिद रजा, महिला मोर्चा महासचिव लक्ष्मी कुमारी सावंत इम्तियाज, स्नेही देओगम, शाहिद रजा, मोहम्मद अजहर आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.