February 23, 2026

NEWS TEL

NEWS

शानदार रहा जेवियर पब्लिक स्कूल का बोर्ड रिज़ल्ट, 12 वीं में आयुष व 10 वीं में राजनंदिनी ने किया टॉप

न्यूज़ टेल/जादूगोड़ा: सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा।

स्कूल के दसवीं बोर्ड में राजनंदिनी 93% अंक पाकर स्कूल टॉपर रही। जबकि दूसरे स्थान पर श्वेता कुमारी रही इन्हें 90% अंक प्राप्त हुआ, तीसरे स्थान पर तमन्ना वर्मा जिन्हें 89% अंक प्राप्त हुआ। रोहन वर्मा एवं प्रियंका गोप को 88% अंक मिला।

स्कूल के 12वीं परीक्षा में आयुष कुमार 92% के साथ स्कूल टॉपर बना। दूसरे स्थान पर सार्थक अग्रवाल रहा जिन्हें 81% अंक मिला, तीसरे स्थान पर आदर्श मनी 81%, चौथे स्थान पर सूर्यकांत प्रसाद 80% तथा सुमन गोप को 79% प्राप्त हुआ. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सुनील सिंह ने सफलता पाने वाले सभी छात्रों, शिक्षकों एवं अविभावकों को शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.