October 21, 2025

NEWS TEL

NEWS

मोबाइल झपट्टामार गिरोह के 2 गिरफ्तार


जमशेदपुर : साकची, मानगो और गोलमुरी थाना क्षेत्र में मोबाइल और पर्स झपट्टामार गिरोह के 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 4 महंगे मोबाइल के साथ पर्स भी बरामद किया है।
एएसपी कुमार गौरव ने बताया कि इनके द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं से मोबाइल और पर्स की छिनतई की जाती थी। गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को मानगो से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मो. अमन और मो. शाहिद कपाली के रहने वाले हैं। इनके पास से 4 महंगी मोबाइल के साथ एक पर्स बरामद किया है। इनके खिलाफ शहर के तीन थाना क्षेत्र में मामला दर्ज था। इनमें मो. अमन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.