पूरे झारखंड में रेड अलर्ट, दोपहर 12 से 3 के बीच बेवजह न निकलें, जमशेदपुर का पारा 43 के पार

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: राज्य के एक दर्जन जिलों का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। वहीं कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है।
22 और 23 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अगले पांच दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार संथाल परगना में भी 20 से 21 तक हीट वेब चलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।