November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

जिला कांग्रेस महासचिव अजय मिश्रा के आकस्मिक निधन पर शोक व श्रद्धांजली सभा का आयोजन

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: जिला कांग्रेस के महासचिव सह समाजसेवी अजय मिश्रा के आकस्मिक निधन पर बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित परशुराम भवन में एक शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित सैकड़ो लोगों ने बारी-बारी से अजय मिश्रा के चित्र पर अगरबत्ती दिखाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए। तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अजय मिश्रा के बारे में विस्तृत रूप से बताएं।

इस दौरान जमशेदपुर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि उनकी कमी को भविष्य में कभी भी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को हर संभव अपना साथ देने की बात भी कहे।वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अजय मिश्रा के प्रतिमा लगाने की बात कही है। समाजसेवी डीके मिश्रा, भोला झा एवं अनिल सिंह ने स्वर्गीय अजय मिश्रा को एक सामाजिक व्यक्ति बताए।

इस मौके पर मुख्य रूप से जितेंद्र प्रसाद, रमन खान, सुनील गुप्ता, संतोष ठाकुर, डीके मिश्रा, श्री राम सिंह, अनिल सिंह, भोला झा, नलिनी सिंहा, पूजा सिंह, अजीत मिश्रा, उमेश,प्रेम, मनोज झा, बृज तिवारी, मुन्ना मिश्रा, विमलेश उपाध्याय, खगेनचंद्र महतो, संजय आजाद, विजेंद्र तिवारी सहित सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.