November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

गोलमुरी उत्कल समाज में पोणा संक्रांति महोत्सव का हुआ आयोजन

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: गोलमुरी उत्कल समाज मध्य एवं उच्च विद्यालय प्रांगण में शनिवार को वैशाख माह की आगमन पर ओड़िया नववर्ष पोणा संक्रांति के उपलक्ष में गोलमुरी उत्कल समाज मध्य एवं उच्च विद्यालय के लगभग 350 विद्यार्थियों एवं शिक्षक, शिक्षिका की बीच दही शरबत का वितरण की गई। इसकी मुख्य उद्देश्य आने वाली प्रचंड गर्मी को देखते हुए अपने शरीर को किस प्रकार गर्मी से निजात दिलाने में उपाय की जानकारी दी गई। मधुर दही शरबत पीकर विद्यार्थियों ने खुशी से झूम उठे।

इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढ़ी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, महासचिव प्रदीप कुमार जेना, सचिव शैलेंद्र प्रसाद लेंका, सुशील कुमार बिस्वाल, सदस्य अमर सामल, श्याम सुंदर बारिक,प्रदीप नायक, मनोरंजन गौड़,मनोरंजन स्वाइं ,मध्य विद्यालय के प्रधान अध्यापिका श्रीमती अलकानंदा मिश्रा, इंटर कॉलेज के प्रधान अध्यापिका सुमन, अध्यापक भुवनेश्वर राय, सत्यजीत दास, गंगाधर नंद, बिस्वजीत मिश्र, त्रिलोचन गोप, मीनरर्भा,तृप्ति, छोटी, सागरिका,निक्की, गायत्री, अंजूवाला, कनक, रूमा, सुनीता स्वाइ, पिंकी झा सबिता,पूजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.