February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

शरारती तत्वों ने सांढ को मारी तीर, जन सेवा संघ ट्रस्ट ने निकाला तीर, दी दवाई – न्यूज़ टेल

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) बर्मामाइंस में शरारती तत्वों ने सांढ को तीर मार दी। मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों ने सांढ को जख्मी हालत में देखा। यह एक शैतानी हरकत थी। जिसे समय रहते संदीप सिंह और स्थानीय लोगो के सूचना से जन सेवा संघ ट्रस्ट की टीम घटनास्थल पर जाके संभाल लिया.

जानकारी मिलते ही टीम ने नंदी जी को लगा तीर निकाल कर उसकी मल्लहम पट्टी की, जिसके बाद उसे दवा देकर वहां से अन्यत्र भेज दिया. दो-तीन दिन जन सेवा संघ ट्रस्ट लगातार उस पर नजर रखेगी और दवा देगी। इनके इलाज में संदीप सिंह, मिठू कुमार,पप्पू कुमार,संतोष ठाकुर विजय पांडे, सुधीर दुबे, और वहा के स्थानीय लोगो का भरपूर सहयोग मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.