February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति और जिला प्रशासन के बीच बैठक संपन्न

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति और जिला प्रशासन के बीच बैठक संपन्न हुई। विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा:

1) झंडा के मार्ग में आने वाले वैसे पेड़ जो अवरोध उत्पन्न करते हैं उनकी छटाई ।
2) जहां जहां आवश्यकता हो उस समितियों में स्लैग आपूर्ति।
3) चैती छठ को भी ध्यान में रखकर समस्त घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संपन्न कराना।
4) अखाड़ा समितियों के मार्ग और वहां पर झूले हुए बिजली के तार को ठीक करना।
5) अखाड़ा समितियों के मार्ग को सुनिश्चित करना।
6) जहां जहां आवश्यकता हो वहां के बैरियर ,साथ साथ फोर्स डिप्लोयमेंट और ट्रैफिक संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और साथ ही इसके निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा तत्परता का आश्वासन मिला।

समस्याओं के अनवरत निराकरण के लिए केंद्रीय अखाड़ा समिति और प्रशासन के प्रमुख पदाधिकारियों को मिलाकर एक whatsapp ग्रुप बनाया गया।
बैठक मुख्य रुप से जिला प्रशासन की ओर से जिला उपयुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त नगर पुलिस अधीक्षक, निदेशक आईटीडीए, अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम , अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला , केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, सयोजक रामबाबू सिंह संरक्षक भीष्म सिंह , भाजपा नेता नीरज सिंह, उपाध्यक्ष परमात्मानंद मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद,गौतम प्रसाद, अशोक सिंहा, नंद जी सिंह, सचिव अभिषेक सिंह मनीष, ओमियो ओझा, सत्येंद्र कुमार ,शिव शंकर सिंह, रवि भूंइया, कोषाध्यक्ष शंभू मुखी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.