February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

उत्थान संस्थान ने मनाया ट्रांसजेंडर डे, एमजीएम अस्पताल में जरूरतमंदों के मध्य खाद्य सामग्री वितरित

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) उत्थान संस्था संस्थापक सचिव अध्यक्ष और तृतीय लिंग समाज के माध्यम से एमजीएम अस्पताल में सुबह का नाश्ता बाटा गया। जिसमें तृ‌तीय लिंग समुदाय का ट्रांसजेंडर डे के दिन यह संदेश हुआ कि लोगों ने हमेशा हमें मांगते हुए ही देखा है और लोग यही समझते हैं कि हमेशा किन्नर समाज मांगता ही हैं जबकि ऐसा नहीं है। किन्नर समाज बहुत तरह के अच्छे कार्य करते हैं। कुछ समाज में दिखाते हैं और कुछ नहीं दिखते हैं।

हम समाज को इस मध्यम संदेश देना चाहते हैं कि समाज अपने नजरियों को बदले। अगर हम आपसे मांगते हैं तो हम भी कहीं पर दान करते हैं क्योंकि यही जीवन है हम लाचार नहीं हम बेकार नहीं हैं। हम भी पढ़े लिखे हैं। समाज ने हमें कभी समझा ही नहीं इसलिए आज हम मांगने पर मजबूर हैं। लेकिन हम मांगते हैं तो अपने समाज के लिए कार्य भी करते हैं। हमारे गुरु हमें संभालते हैं, पढ़ाते हैं, लिखाते हैं, एक काबिल इंसान बनाते हैं। यह आपके देने से ही हो पाता है।

क्योंकि जब हम घर से निकाले जाते हैं, आज हमें नहीं पूछता लोग हमें नहीं पूछते तो हमारी गुरु हमें संभालते हैं हमें इंसान बनाते हैं।

जमशेदपुर में नीलू गुरु और रेखा गुरु है जो की समुदाय को सहयोग देते हैं। उनकी वजह से आज किन्नर समाज बचा हुआ है। अपने गुरु को सम्मान करते हैं आज हर एक किन्नर समाज को आज के दिन सम्मान करते हैं। उनकी वजह से आज हम किन्नर का वजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.