October 21, 2025

NEWS TEL

NEWS

आम जनता की तरह सदन में अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और विधायकों के मास्क नहीं पहने का उठा मुद्दा

राँची: राज्य में कोरोना महामारी एक बार फिर अपना पांव पसार रहा है। जिसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए राज्य सरकार ने मास्क पहनने को लेकर नोटिफिकेशन जारी करते हुए , मास्क नहीं पहने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत बिना मास्क पहने प्रदेश की आम जनता से 500₹ फाइन वसूला जा रहा है । जिसमें पहले दिन गुरुवार को अकेले राजधानी रांची में 415 व्यक्ति बिना मास्क पहने पकड़े गए जिनसे जुर्माने के तौर पर ₹207500 वसूल किए गए।


वहीं दूसरी तरफ राज्य के माननीय सदन के अंदर ही विधानसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री सहित विधायक बिना मास्क पहने सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे थे। शुक्रवार को सदन में भाजपा के राँची विधायक सीपी सिंह ने इस मुद्दे को सदन में उठाते हुए बिना मास्क सदन की कार्यवाई में भाग ले रहे विधायक से फाइन वसूलने का मुद्दा उठाते हुए राज्य की जनता को संदेश देने की मांग की । उन्होंने कहा कि सड़क पर बिना मास्क के चलनेवाले लोगों से फाइन वसूला जा रहा है। सदन में मुख्यमंत्री , विधानसभा अध्यक्ष समेत कई माननीय विधायकों ने मास्क नहीं पहना है। इनसे फाइन वसूला जाये, ताकि इससे जनता के बीच अच्छा मैसेज जायेगा। इस पर टिप्पणी करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि 26 फरवरी से सदन चल रहा है। सीसीटीवी चेक किया जाये। अब तक जो भी विधायक बिना मास्क के आये हैं, सभी से फाइन लिया जाये।
वही सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बाहर निकले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जनता से फाइन वसूले जाने का विरोध किया। साथ ही सरकार से फाइन के रूप में ली गई राशि जनता को वापस करने के संबंध में बात करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.