February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के तौर पर किया पदभार ग्रहण

1 min read

न्यूज़ टेल/डेस्क: पूर्वी सिंहभूम जिला के 24वें जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त के रूप में 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने पदभार ग्रहण किया ।

निवर्तमान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, भा.प्र.से. (झा:2011) का नव पदस्थापन प्रशासक, सुवर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर के रूप में किया गया है।

इस अवसर पर नवपदस्थापित उपायुक्त ने कहा कि जिले में विधि व्यवस्था का संधारण एवं विकास कार्यो का सफल क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी । उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने का प्रयास रहेगा ताकि सभी सुयोग्य व्यक्ति तथा समाज के अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जा सके ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2017-18 में इस जिले में प्रोबेशन के दौरान कार्य करने का अनुभव रहा है, वर्तमान परिस्थितियों में उन अनुभवों से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास रहेगा। इसके पूर्व उन्होंने धनबाद में अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा एवं रांची में उप विकास आयुक्त तथा पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में योगदान दिया है।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्स्ना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरूण द्विवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती गुंजन सिन्हा तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.