कर्मचारी ही निकला चोर, लाखों के सामान को बेचा कौड़ियों के भाव
न्यूज़ टेल/सरायकेला:(साहिल अस्थाना) सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत विगत कुछ दिन पूर्व गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग के समीप उत्तम टेंट हाउस नामक दुकान में काम करने वाले आलम अंसारी नामक कर्मचारी ने ही लाखों का सामान आधी रात करीब 1:00 बजे गायब कर भाग निकला। जानकारी मिलने पर उत्तम टेंट हाउस के मालिक हरजिंदर सिंह उर्फ लवली मौके पर पहुंचे। अपने गोडाउन पहुंचने पर उन्होंने पाया कि उनके स्टोर में मौजूद तमाम चीज चोरी कर ली गई है। आनन फानन में उन्होंने यह घटना से आदित्यपुर पुलिस को अवगत कराया एवं एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद आदित्यपुर पुलिस ने अपने तत्परता दिखाते हुए लाल बिल्डिंग के समीप कपड़ों के माॅल का एवं कांड्रा टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज जांच करवाया जिसमें टेंट हाउस के सामान चोरी कर भागते हुए चोरों की छवि दिखाई दी। आदित्यपुर प्रशासन मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए छानबीन करना शुरू कर दिया। महज़ 48 घंटे के अंदर प्रशासन को तमाम सबूत प्राप्त हुई जिसमें यह जानकारी मिली की टेंट हाउस के कर्मचारी आलम अंसारी जिसने टेंट हाउस का सामान चोरी किया था उसने करीब 8 लाख के सामान को सरायकेला के तिरूलडीह स्थित एस•के टेंट हाउस नामक दुकान के मालिक आकाश अंसारी को मात्र 40000 में बेच दिया था। इसके बाद मंगलवार की देर शाम आदित्यपुर थाना के जय नारायण शर्मा अपने दल बल के साथ एवं टेंट हाउस के मालिक हरजिंदर सिंह उर्फ लवली अपनी पूरी टीम के सदस्य मनप्रीत सिंह सैनी, अखिलेश पांडे उर्फ पिंटू, गिन्नी, मौंटी, गोवर्धन, मानिक एवं राणावत संग पुरुलिया के लिए निकल पड़े। पुरुलिया पहुंचने पर उन्होंने पुरुलिया पुलिस की मदद से चोरों के घर छापेमारी किया जहां से उन्हें टेंट हाउस के तमाम वस्तुएं बरामद हुई। मौके से घटना को अंजाम देने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार किया लिया गया जबकि तमाम घटना के मुख्य आरोपी असलम अंसारी भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तम टेंट हाउस के मालिक हरजिंदर सिंह उर्फ लवली ने कहा आदित्यपुर प्रशासन का वह शुक्रगुजार हैं एवं धन्यवाद अदा कर रहे हैं जिनकी मदद से उनकी चोरी हुई सामान उन्हें वापस मिली।