February 21, 2026

NEWS TEL

NEWS

गढवा में भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने हेतू हजारों-हजार की संख्या में जमशेदपुर से कांग्रेस नेता शामिल होंगे – आनन्द बिहारी दुबे

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने हेतू तैयारी समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण झारखण्ड में 14 फरवरी से सुबह 9 बजे गोदरमाना गढवा, दोपहर 2 बजे रंकागढ फाटक, स्वागत गढवा नगर बाजार, संध्या 5 बजे जनसभा बिश्रामपुर, रात्री विश्राम नवा बाजार पलामू तक के न्याय यात्रा में पूर्वी सिंहभूम जिला के नेतागण शामिल होंगें।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जिले के नेता एवं पदाधिकारीगण से आह्वान किया कि दिनांक 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर से गढवा के लिए प्रस्थान करना है।
तैयारी समिति के बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, खगेनचन्द्र महतो, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शफीअहमद खान, अरुण कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, कमलेश कुमार, उदय कुमार सिंह, अंसार खान, अरविंद कुमार, दिबेश राज, नलनी कुमारी, अतुल गुप्ता, आशीष ठाकुर, इंतिखाब वास्ती, धर्मा राव, सन्नी सिंह, गीता सिंह, रवि राज, सुल्तान अहमद, सचिन कुमार सिंह, राजनारायण यादव, नारायण डे, बलराम दास, सूरज मुण्डा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
न्याय यात्रा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस कार्यालय से पास उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.