आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम ने केंद्र सरकार पर विपक्ष मुक्त अभियान चलाने का लगाया आरोप, अपनी ओर से चलाया जागरूकता अभियान
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) दिनांक 04/01/2024 दिन रविवार को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम एवं पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा टीम के द्वारा केंद्र सरकार अपने स्तर की गिरावट तथा तानाशाही रवैये से जो विपक्ष मुक्त अभियान चला रखा है
जो ना सिर्फ संसद का अपितु जिन्होंने संविधान द्वारा प्राप्त अपने मताधिकार का प्रयोग कर उन्हें अपने संविधान का रक्षक बनाया उन करोड़ों लोगों का अपमान है।
यह कार्यक्रम जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी के नेतृव में साकची मुख्य गोलचक्कर में किया गया। जहाँ झारखंड प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी जी अपने गरिमामयी उपस्थित से हम सभी का मार्गदर्शन किया।
अपने संबोधन में लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता अभिषेक कुमार जी ने बताया कि कैसे केंद्र सरकार अपने सारे कामों को छोड़ सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर विपक्ष के नेता को जेलों में डाल रहें हैं और राज्यों के विपक्षी सरकार को अस्थिर करने में लगे हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी जी, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी, महानगर सचिव रमेश प्रसाद जी, उपाध्यक्ष मनोज सिंह जी, उपाध्यक्ष संतोष भगत जी, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल ठाकुर जी, सह सचिव संजय सिंह जी, विधानसभा सचिव मणि यादव जी, सह सचिव मनीष सिंह जी, महानगर महिला पदाधिकारी ममता द्विवेदी जी, रानी देवी जी, संगीता चौबे जी,महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह जी, देवेन्द्र बनर्जी जी, हकीमुद्दीन जी, शंकर ठाकुर जी और अन्य सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम की सफलता में अपनी महती भूमिका निभाई।