सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, द्वारा माइंस का “औद्यौगिक शैक्षणिक भ्रमण”
1 min read
न्यूज़ टेल/डेस्क: (साहिल अस्थाना) सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, के अलग-अलग विभागों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने कल दिनांक 24 जनवरी, 2024 को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, मऊभंडार, घाटशिला के सुरदा माइंस एवं मुसाबनी माइंस के विभिन्न विभागों का “औद्यौगिक शैक्षणिक भ्रमण” किया जिसमें 25 छात्रों के साथ अनेक प्राध्यापको जैसे प्रोफेसर श्रीमती पूजा तिवारी, प्रोफेसर कुमारी श्रद्धा पांडा, प्रोफेसर श्री उमेश कुमार गुप्ता, श्री धीरज शर्मा, प्रोफेसर डॉ राजन कुमार, प्रोफेसर अनुशुआ राय एवं श्रीमती प्रोफेसर मोनिका सिंह ने हिस्सा लिया।

अध्ययन भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विभागों में कार्यरत प्रोसेसिंग प्रकिया का पूरा ज्ञान अर्जित किया जो उन्हें आने वाले पाठ्यक्रमों में भी सहायक साबित होगा। यह सब देखकर छात्र-छात्राओं का माइंस के प्रति साकारात्मक रुझान पैदा हुआ ।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के श्री योगेश कंसल (ए०जी०एम, मुसाबनी), श्री डी.जे सोम (माइंस मेनेजर, सुरदा), श्री विनय जी एवं श्री शशांक तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गई। एवं पूरी टीम के साथ उन्होंने माइंस से संबंधित संपूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान की। अध्ययन भ्रमण छात्र-छात्राओं के बहुत ही ज्ञानवर्धन एवं बहुत उपयोगी साबित हुआ। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, इसके लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, परिवार मऊभंडार का हदय से आभार प्रकट करता है कि उनके सहयोग एवं परिश्रम से आज का यह प्रोग्राम सफल हो पाया ।
उपयुक्त संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जेपी मिश्रा एवं कुल सचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने छात्र- छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में ज्यादा से ज्यादा आयोजित करने की भी सलाह दी ।