विधायक मंगल कालिंदी ने किया पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास
जमशेदपुर : जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा आज 2 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। विधायक निधि से निर्मित उत्तरी सरजमदा पंचायत के शंकरपुर में पोरेश पात्रो के घर से राखाल पात्रो के घर के आगे तक 500 फ़ीट पी.सी.सी. पथ निर्माण कार्य और विधायक निधि से निर्मित दक्षिण सरजमदा पंचायत में कपरा महतो के घर से रवि लोहरा के घर तक 500 फ़ीट पी.सी.सी. पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर झामुमो जमशेदपुर प्रखंड सचिव मिथुन चक्रवर्ती, झामुमो महिला नेत्री बालही मार्डी, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज नाहा, तरुण पाल, प्रेम कर्मकार, जितेंद्र सिंह, राकेश चक्रवर्ती, पुन्नू कर्मकार, नितिन हसदा, सागर पात्रों, गणेश महतो, पप्पू ठाकुर, प्रेम तिवारी, शंकर पात्रो, नीमाई हेमरोम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे