June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

करीम सिटी कॉलेज के मानव घोष का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हुआ चयन, कोल्हान विश्वविद्यालय का करेंगे प्रतिनिधित्व

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मानव घोष का चयन राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हुआ।

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन 1 दिसंबर से 8 दिसंबर 2023 तक बी.आई.टी केंपस पटना में किया जाना है।

ज्ञात हो, मानव घोष करीम सिटी के एक सक्रिय स्वयंसेवक है एवं इस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में वे कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

कोल्हन विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता, करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आले अली एवं एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में चयनित होने पर मानव को शुभकामनाएं दी हैं.

साथ ही करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने कॉलेज परिवार की ओर से मानव को बधाई दी हैं. उन्होंने कहा है कि यह कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व की बात है. उन्होंने मानव से इस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.