October 21, 2025

NEWS TEL

NEWS

करंट के कारण ऊंचाई से गिरा मजदूर, घायल

जमशेदपुर


सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रंग रोगन करने के दौरान एक मजदूर बिजली के तार की चपेट में आने से ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ह्यूम पाइप बस्ती के रहने वाले सोनू नामक युवक रंग रोगन का कार्य करता है। घटना के समय में पड़ोस के घर में ही वह चुना पुताई का काम कर रहा था। इस दौरान छत में रखे प्लास्टिक को हटाने का प्रयास कर रहा था और इसी क्रम में वहां से गुजर रहे बिजली की तार की चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगने के कारण वह ऊंचाई से गिर पड़ा जिससे वह घायल हो गया। वहीं बिजली के चपेट में आने से उसका एक हाथ भी आंशिक रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.