राजनीतिक की पिच पे छक्के मारने को तैयार धोनी…भाजपा नेताओं के साथ धोनी की वायरल तस्वीर बनी चर्चा का विषय
1 min read
न्यूज टेल/रांची: (अदिति पांडे) बीजेपी नेताओं के साथ MS धोनी की फोटोज वायरल होते ही आशंकाओं का दौर शुरू हो गया। लोकसभा चुनाव के ऐलान जल्द ही कुछ महीनो में होने वाले हैं, वही झारखंड विधानसभा चुनाव में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में अब अगर चुनाव के गलियारों में धोनी जैसी प्रसिद्ध शख्सियत बीजेपी नेताओं के साथ नजर आये तो अनुमान लगने लाज़मी है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर वायरल हुई है वह तस्वीर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की है। तस्वीर में धोनी, बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह और कांके विधायक समरी लाल के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जिस तरह की उत्साह दिख रही है, उसके आधार पर सुर्खियां बन रही है और चर्चा ये हो रही है की इस बार चुनाव में धोनी अपने नए टीम के साथ पिच पर उतरने वाले है।

वर्षों से किसी भी मीडिया चैनल को इंटरव्यू न देने वाले कैप्टन कूल धोनी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। यहां तक की जब धोनी कोई पता पूछते हैं तो वो सुर्खियां बन जाती है, ऐसे में जब बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीर वायरल हुई तो चर्चा होनी लाज़मी थी। गुरुवार को जैसे ही बीजेपी नेताओं के साथ धोनी की तस्वीर सामने आई, चारो ओर चर्चा शुरू हो गई वैसे भी कई मौकों पर जब कुछ खेल और फिल्स सेलिब्रिटी से पूछा गया कि वे किस खिलाड़ी को पीएम के रूप में देखना पसंद करेंगे तो उन लोगों ने कैप्टन कूल धोनी का नाम ही लिया।