February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

स्वर्ण रेखा नदी के गाँधी घाट में ‘पर्यावरण के अनुकूल विसर्जन’ जागरूकता अभियान आयोजित

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) कोरु फाउंडेशन जमशेदपुर , जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति नागरिक रक्षा समिति ,जमशेदपुर एवं करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त सहयोग द्वारा 24 अक्टूबर 2023 को स्वर्ण रेखा नदी के गाँधी घाट में ‘पर्यावरण के अनुकूल विसर्जन’ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया |

इस अभियान के तहत स्वर्ण रेखा नदी के गांधी घाट के इलाके में श्रद्धालुओं को पर्यावरण के प्रति अनुकूल तरीके से मूर्ति विसर्जन करने के लिए प्रेरित किया गया , साथ ही साथ नदी में गंदगी को कम करने के लिए हानिकारक व अपशिष्ट पदार्थों को बहाने के लिए रोका गया और लोगों को यह जागरूक किया गया कि नदी को दूषित होने से बचाए और अपने पर्यावरण का ध्यान रखें।

साथ ही साथ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा नदी की सफाई की गयी एवं रासायनिक एवं हानिकारक पदार्थो को नदी से बाहर निकलकर उसका जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा उन पदार्थो को सही तरीके से निष्पादन किया गया।

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के शहर प्रबंधक कृष्णा कश्यप , क्षेत्र पर्यवेक्षक विक्की कुमार , ऋषभ कुमार , रजनी देवी , कोरु फाउंडेशन के निदेशक सह संस्थापक अमित सिन्हा एवं गरिमा रोहिल्ला , परियोजना प्रबंधक दीपक सोनी , नागरिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमान सुरेश, वार्ड अध्यक्ष बलवंत सिंह, नागरिक सुरक्षा समिति के स्वयंसेवक और करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.