June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पंचायती राज विभाग के मद से वार्ड सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों का मानदेय का पैसा आवंटन नहीं किए जाने पर सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करने की दी चेतावनी

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के मुख्य संरक्षक सह पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पंचायती राज विभाग के मद से वार्ड सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों का मानदेय का पैसा आवंटन नहीं किए जाने पर सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने वार्ड सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों के साथ सौतेलापन का व्यवहार किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पिछले साल चुनाव जीतने के बाद बकाया 3 वर्ष का अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है और वर्तमान में भी मानदेय हेतु भुगतान का फंड आवंटन नहीं कर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारे पंचायत प्रतिनिधि जनता के बीच से चुनाव जीतकर आते हैं।

उसके बावजूद एक तरफ मुखिया, उप मुखिया, प्रमुख, उप प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का मासिक मानदेय का भुगतान राशि आवंटन किए जाने वही दूसरी तरफ वार्ड सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों का मासिक मानदेय का भुगतान आवंटन नहीं कर पंचायत प्रतिनिधियों के बीच आपसी सामंजस्य को बिगड़ने का माहौल जो उत्पन्न कर रहे हैं उसे तनिक भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों को मात्र ₹200, पंचायत समिति सदस्यों को मात्र ₹750 का मासिक‌ मानदेय का निर्धारण कर मजाक का पात्र बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व विधायक,मंत्री से कई बार सम्मानजनक एवं बकाया मानदेय भुगतान करने के लिए पत्राचार भी किया जा चुका है मगर आज तक कुछ भी हासिल नहीं हुई है। बहुत जल्द एक बैठक कर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.